टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरोइस दौरान कपरवार स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क और संवाद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला महासचिव साकेत शाही, सत्य प्रकाश मिश्रा, राजेश मद्धेशिया, सुमित तिवारी, पवन, नीरज, जगदीश, शैलेश, अभिषेक, जयशंकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR