विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर बनारस रेलवे स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-08 स्थित कॉनकोर्स क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में रेल यात्रियों एवं संविदा कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान बनारस स्टेशन पर कार्यरत 20 संविदा कर्मचारियों तथा 40 रेल यात्रियों सहित कुल 60 लोगों का रक्तचाप परीक्षण किया गया।
चिकित्सकीय टीम ने जांच के आधार पर लोगों को उच्च रक्तचाप के नियंत्रण, बचाव एवं प्रबंधन संबंधी आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली और समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
रेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य यात्रियों और कर्मचारियों में गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान सुनिश्चित करना है।
रिपोर्टर: अतुल उपाध्याय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR