पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सपा सौंपेगी ज्ञापन
अंबिका यादव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और सीएनजी के दामों में लगातार वृद्धि से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। महंगाई के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है और आम जनमानस परेशान है।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान सरकार द्वारा देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के दावे किए गए, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद बढ़ती महंगाई और आर्थिक चुनौतियों की बात कही जाने लगी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी और जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाएगी।
सपा नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर समाजवादी पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।
रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR