सऊदी अरब में प्रवासी युवक की हृदय गति रुकने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

सऊदी अरब में प्रवासी युवक की हृदय गति रुकने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम डेरवा टोला निवासी अफजल खान उर्फ वीरु (26 वर्ष) पुत्र तक्सीम की सऊदी अरब के जेद्दाह में हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अफजल खान लगभग तीन वर्ष पूर्व रोज़गार की तलाश में सऊदी अरब गए थे, जहां वह एक निजी कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। विदेश में नौकरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। बताया जाता है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया।

अफजल अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी शबाना तथा तीन छोटी-छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल है और लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

परिजनों ने सरकार एवं संबंधित अधिकारियों से मृतक का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने में सहयोग की मांग की है, ताकि अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जा सके। अफजल की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ