'मन की बात' कार्यक्रम से देशवासियों को मिलती है राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : जय मंगल कन्नौजिया
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 24, बागापार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार तथा जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यक्त विचारों को उपस्थित लोगों ने गंभीरता से सुना।इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए देशभर में हो रहे प्रेरणादायी कार्यों को सामने लाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास एवं सेवा कार्यों में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों को जोड़ने वाला जनसंवाद है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के विभिन्न वर्गों की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं। विधायक ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में राजेंद्र पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय हिंद चौधरी, राकेश अग्रहरी, शिवाकांत गुप्ता, नारद जायसवाल, सेक्टर प्रमुख रणविजय चौधरी, सुधाकर पटेल, अजीत यादव, अश्विनी पटेल, पूर्व प्रधान रामराज चौरसिया, भारत चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR