भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ, पंकज चौधरी बोले- “प्रशिक्षण से ही संगठन होता है मजबूत"
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । पंकज चौधरी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन महाराजगंज स्थित आईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में किया गया, जहां उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ वंदे मातरम् गीत द्वारा हुई। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री बबलू यादव ने किया।
मुख्य अतिथि पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रशिक्षण तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वहीबढ़ता है और जो सीखना बंद कर देता है, उसका विकास भी रुक जाता है।" उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन मजबूत होता है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व -तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है, जिससे संगठन में एकरूपता और सेवा भावना मजबूत होगी।
पंकज चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य हुआ है।
रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR