विधवा महिला ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप
कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का दावा, दबंगों पर जबरन निर्माण कराने का आरोप
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के कसया तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटेसरा निवासी अनुसूचित जाति की विधवा महिला पानमती देवी पत्नी स्वर्गीय तूफानी प्रसाद ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर जबरन मकान निर्माण कराया जा रहा है। महिला के अनुसार उसकी आराजी संख्या 179 क स्थित भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से
अवैध निर्माण कराया जा रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।पानमती देवी का कहना है कि वह कई बार तहसील कसया में एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित लेखपाल को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई न होने से परेशान होकर उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है।पीड़िता ने आरोप लगाया कि विवादित भूमि पर लगातार निर्माण कार्य जारी है, जिससे उसे अपनी जमीन और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। महिला ने जिलाधिकारी से भूमि की पैमाइश कराकर कथित अवैध निर्माण रुकवाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और शिकायत के आधार पर जांच कर पीड़िता को किस प्रकार राहत प्रदान की जाती है।

K.N. Rai
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR