सीईआईआर पोर्टल की मदद से महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 101 खोए मोबाइल, मालिकों को लौटाए
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
यह सफलता पुलिस की सर्विलांस सेल को सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी सहायता से मिली। सर्विलांस टीम ने IMEI नंबर आधारित ट्रैकिंग, विस्तृत निगरानी और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोनों को बरामद किया।
बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी संबंधित मोबाइल मालिकों को बुलाया गया। वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपने खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की सूचना तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराने से मोबाइल ट्रैकिंग और बरामदगी में काफी सहायता मिलती है। महराजगंज पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने पर तुरंत नजदीकी थाने या ऑनलाइन माध्यम से सूचना दर्ज कराएं।
रिपोर्टर: रंनजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR