नवागत थानाध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ की बैठक

नवागत थानाध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ की बैठक

टाइम्स ऑफ महराजगंज ब्यूरों
महराजगंज ।जनपद के नगर पंचायत घुघली थाना परिसर में बुधवार शाम 5 बजे नवागत थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने क्षेत्र के पत्रकारों के साथ एक बैठक की। इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।

परिचय के साथ हुई बैठक में थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने सभी पत्रकारों से परिचय लिया और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, कि "पुलिस और मीडिया समाज के दो मजबूत स्तंभ हैं। दोनों मिलकर काम करेंगे तो अपराध पर लगाम लगेगी और जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा।
 
इस दौरान पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव ने नवागत थानाध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार और पुलिस का चोली और दामन का साथ होता हैं। पत्रकार और पुलिस एक दूसरे के पूरक होते हैं हम लोगों से जो भी सहयोग होगा वह दिया जाएगा जिससे नगर में शांति व्यवस्था और क्राइम दोनों कंट्रोल रहे। वही पत्रकार बंधुओं ने कहां आने वाले हर फरियादी की समस्या गंभीरता से सुनी जाए और उनकी समस्या का त्वरित समाधान हो।बैठक के अंत में घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है और इसमें मीडिया की सकारात्मक भूमिका अहम होगी।



रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ