श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड
टाइम्स आँफ महराजगंज ब्यूरों
महराजगंज। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरा मुंडेरी में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हाथी की अगुवाई, बैंड-बाजा और डीजे के साथ निकली शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
कलश यात्रा गांव से प्रारंभ होकर घुघली स्थित बैकुंठी धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा पुनः पिपरा मुंडेरी पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला।आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कई दिनों तक चलेगा तथा इसकी पूर्णाहुति 25 मई को होगी। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास पं. राधेश्याम त्रिपाठी आचार्य द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती राधिका देवी एवं छांगुर सिंह हैं।
धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं के स्वागत एवं व्यवस्था के लिए आयोजन समिति के सदस्य लगातार सक्रिय रहे।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR