ड्यूटी के दौरान मोबाइल में व्यस्त दिखा होमगार्ड,वीडियो वायरल
टाइम्स आँफ महराजगंज ब्यूरों
महराजगंज । जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अमोड़ा इण्डेन गैस एजेंसी पर ड्यूटी में तैनात होमगार्ड हरिगोविंद सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में होमगार्ड एजेंसी के बाहर पेड़ की छांव में कुर्सी लगाकर मोबाइल फोन चलाते हुए दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोग ड्यूटी के दौरान लापरवाही को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हो सकी है।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान सुरक्षा कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभानी चाहिए।मामले को लेकर अभी तक संबंधित विभाग या पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR