देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की सहभागिता
कार्यक्रम का शुभारंभ होमियोपैथी के जनक डॉ. हैनीमैन एवं स्वर्गीय डॉ. सी.पी. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। वहीं जिला होमियोपैथिक अधिकारी डॉ. अशोक सिंह, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान मंचासीन अतिथियों एवं चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वाले विशेषज्ञों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पडरौना जैसे शहर में इतने बड़े स्तर पर चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन होना गौरव की बात है और इससे चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।
स्वर्गीय डॉ. सी.पी. सिंह की पुत्री डॉ. विभा सिंह ने अपने पिता के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके सम्मान में इस 37वें राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने आयोजन समिति का आभार जताया।
बगहा कैंसर रिसर्च सेंटर के प्रबंधक डॉ. पदमभानु सिंह ने कैंसर रोग पर शोध आधारित जानकारी साझा की। राष्ट्रीय वक्ता डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने गठिया, अर्थराइटिस, हड्डियों से जुड़ी समस्याओं एवं उनके उपचार पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अभ्युदय मौर्य रहे, जबकि सचिव की जिम्मेदारी डॉ. अरुण तिवारी एवं कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. अनिल कुशवाहा ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी चिकित्सकों को विधायक सुरेंद्र कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में चिकित्सकों एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम सफल एवं ज्ञानवर्धक साबित हुआ।
रिपोर्टर: व्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

.jpeg)

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR