151 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, बैकुंठठी गंडक नदी से लाया गया पवित्र जल

151 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा,

बैकुंठठी गंडक नदी से लाया गया पवित्र जल

टाइम्स आँफ महराजगंज ब्यूरों
महराजगंज ।जनपद के घुघली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भुवनी में रविवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 151 कुंवारी कन्याओं एवं सुहागिन महिलाओं ने भाग लेकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।कलश यात्रा ग्राम भुवनी से शुरू होकर घुघली मार्ग होते हुए बैकुंठठी गंडक नदी घाट पहुंची।

वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्री दयाशंकर पांडे एवं श्रीमती किरण देवी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने कलशों में पवित्र जल भरा। इसके बाद सभी श्रद्धालु कलश लेकर पुनः गांव पहुंचे।
गांव पहुंचने पर विधिवत संकल्प एवं पूजन-अर्चना की गई तथा मंदिर की परिक्रमा भी कराई गई। पूरे यात्रा मार्ग में महिलाएं और कन्याएं देवी गीत गाती रहीं, वहीं श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर श्री दयाशंकर पांडे ने कहा कि ऐसी धार्मिक कलश यात्राएं परिवार और गांव में सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कई किलोमीटर लंबी इस धार्मिक यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में ईश्वर चंद्र पांडेय, विकास पांडेय, प्रिंस पांडे, आकाश पांडे, अखिलेश पांडेय, सोनू मिश्रा, समाजसेवी शिवम पांडेय सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ