बंद मकान में चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
नशे और शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, नकदी व लॉकेट बरामद
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। थाना निचलौल पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की नकदी, नेपाली रुपये तथा पीली धातु का लॉकेट बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार थाना निचलौल क्षेत्र के वन विभाग रेंज परिसर स्थित एक बंद मकान में करीब एक सप्ताह पूर्व चोरी की घटना हुई थी। मामले में थाना निचलौल पर मु0अ0सं0 139/2026 धारा 305(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर tपुलिस जांच में जुटी थी। अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना निचलौल पुलिस एवं सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से आरोपियों की तलाश कर रही थी।इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा निचलौल निवासी दो युवक, जिन्होंने बंद मकान में चोरी की थी, किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि वे नशे और अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्णा साहनी उर्फ चाईं पुत्र महेन्द्र साहनी निवासी वार्ड नंबर 10 महाशय मोहल्ला तथा अमित वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी वार्ड नंबर 03 महाशय मोहल्ला, थाना निचलौल के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्तों के पास से कुल 6300 रुपये भारतीय नकदी, 1010 नेपाली रुपये तथा एक पीली धातु का लॉकेट बरामद किया है। बरामद भारतीय नकदी में कृष्णा साहनी के पास से 4320 रुपये और अमित
महराजगंज। थाना निचलौल पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की नकदी, नेपाली रुपये तथा पीली धातु का लॉकेट बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार थाना निचलौल क्षेत्र के वन विभाग रेंज परिसर स्थित एक बंद मकान में करीब एक सप्ताह पूर्व चोरी की घटना हुई थी। मामले में थाना निचलौल पर मु0अ0सं0 139/2026 धारा 305(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर tपुलिस जांच में जुटी थी। अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना निचलौल पुलिस एवं सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से आरोपियों की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा निचलौल निवासी दो युवक, जिन्होंने बंद मकान में चोरी की थी, किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि वे नशे और अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्णा साहनी उर्फ चाईं पुत्र महेन्द्र साहनी निवासी वार्ड नंबर 10 महाशय मोहल्ला तथा अमित वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी वार्ड नंबर 03 महाशय मोहल्ला, थाना निचलौल के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से कुल 6300 रुपये भारतीय नकदी, 1010 नेपाली रुपये तथा एक पीली धातु का लॉकेट बरामद किया है। बरामद भारतीय नकदी में कृष्णा साहनी के पास से 4320 रुपये और अमित
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR