जनता मे ख़ुशी की लहर इंडियन बैंक की फ्रेंचाइजी के खुलने से
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
बरहज/देवरिया
नगरपालिका के पैना रोड टैक्सी स्टैंड के पास इंडियन बैंक की फ्रेंचाइजी के खुलने से जनता मे उत्साह की लहर व्याप्त है ।
शुक्रवार को नगरपालिका स्थित पैना रोड टैक्सी स्टैंड के नजदीक इंडियन बैंक की फ्रेंचाइजी का उद्घाटन बसपा नेता श्रीप्रकाश पाल एवं इंडियन बैंक मैनेजर अमित चंद ने फीता काटकर किया। इंडियन बैंक की फ्रेंचाइजी खुलने से जनता मे उत्साह की लहर व्याप्त है ।
इस अवसर पर अमित चंद ने कहा की इसके खुलने से जनता को काफ़ी राहत मिलेगी। जबकि बसपा नेता श्रीप्रकाश पाल ने कहा की इंडियन बैंक की फ्रेंचाइजी खुलने से पूर्व के क्षेत्र पुराना बरहज, बलुआ छापर, रगरगंज सहित आदि क्षेत्रों की जनता को सुविधा प्राप्त होगा।
इस दौरान रामप्यारे पाल, सत्यप्रकाश पाल, रविन्द्र पाल, अलोक पाठक, रामसमुझ, बबलू साहनी, अरविन्द विश्वकर्मा, रामनरायन सिंह, बबलू जायसवाल, राजकुमार गौड़, अब्दुल रहमान, सुनील जायसवाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR