दर्दनाक हादसा: 11 हजार वोल्ट लाइन बनी मौत का कारण, खेलते-खेलते करंट की चपेट में आया मासूमटाइम्स आँफ महराजगंज ब्यूरोंमहराजगंज । जनपद के निचलौल क्षेत्र में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निचलौल ब्लॉक अंतर्गत बंदी विशुनपुरा ग्राम सभा के विशुनपुरा गांव स्थित काली मंदिर के पास 11 हजार वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पहचान रघुवीर चौहान पुत्र राम करन चौहान निवासी विशुनपुरा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार को रघुवीर गांव के पास खेल रहा था, तभी अचानक वह हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग सहम गए।ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज लाइन काफी नीचे झूल रही थी, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन द्वारा घटना की जांच कराए जाने की बात कही जा रही है।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR