आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक🔴 बकरीद पर नई परंपरा नहीं होगी मान्य, शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं : डीएम🔴 अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर : एसपीटाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरोकुशीनगर। आगामी ईदुज्जुहा/बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को त्योहार के अवसर पर कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार पारंपरिक तरीके से ही मनाए जाएं और किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की बलि पर पूर्ण रोक लगाने और वेस्ट डिस्पोजल निर्धारित स्थानों पर ही किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को संवेदनशील एवं विवादित स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान पुराने आपसी विवाद भी तनाव का कारण बन सकते हैं, इसलिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी ऐसे मामलों की पहले से पहचान कर आपसी सुलह-समझौते का प्रयास करें। डीएम ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्टों को लेकर भी सतर्क रहने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी अफवाह पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर ली जाए।जिलाधिकारी ने एसडीएम, बीडीओ, थानाध्यक्ष एवं क्षेत्राधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही डीपीआरओ, विद्युत विभाग और अन्य संबंधित विभागों को त्योहारों के दौरान साफ-सफाई एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कहीं भी बिजली बाधित होने पर तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाए।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरीद तक पूरे जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी तथा सभी कार्यक्रमों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।एसपी ने संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी, पैदल गश्त और फ्लैग मार्च बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में विवाद पंजिका की समीक्षा कर संभावित विवादों का समय रहते समाधान सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, एडीएम न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने भी लोगों से शांति, आपसी भाईचारा और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।इस अवसर पर विभिन्न धर्मगुरुओं ने जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा त्योहार को भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR