नगर आयुक्त अजय जैन ने पथ प्रकाश व वाहन विभाग की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश
बैठक में शहर में बिजली की खपत कम करने के उद्देश्य से सोलर लाइट के उपयोग को बढ़ाने तथा विद्युत उपकरणों की आपूर्ति और उनके प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने टेंडर से जुड़े कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने आवश्यक स्थानों पर लाइट न लगाए जाने पर नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिया कि पोल एवं लाइट की गुणवत्ता तथा स्थिति की पूरी जांच के बाद ही हैंडओवर लिया जाए।
वाहन विभाग की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने वाहनों के प्रकार, उनकी कार्यशीलता और उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होंने सभी वाहनों की समय पर सर्विसिंग सुनिश्चित करने, रखरखाव व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नए वाहनों के नियमित मेंटेनेंस के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने कहा कि सभी विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नगर की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ हो सकें।
रिपोर्टर: सुब्रत पाण्डेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR