गांधीनगर वार्ड 16 में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 75 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । जनपद के गांधीनगर वार्ड नंबर 16 स्थित नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
मेले के दौरान लगभग 75 मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया। स्वास्थ्य टीम ने खांसी, बुखार और जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराईं।
डॉ. नमिता गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। इस दौरान फार्मासिस्ट हरिकेश बहादुर यादव, स्टाफ नर्स सुमन पाण्डेय, शिल्पा और प्रशांत सिंह, लैब टेक्नीशियन ज्योतिष, स्टाफ सपोर्ट कन्हैया व चंद्रशेखर तथा हेल्थ एटीएम ऑपरेटर मोनिका गोड सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
चिकित्सकों ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने और नियमित जांच कराने की सलाह देते हुए लोगों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य मेले से उन्हें घर के पास ही बेहतर और सुलभ इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे काफी राहत महसूस हो रही है।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR