मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

जेपी ओझा इंटरमीडिएट कॉलेज में अंकपत्र एवं पुरस्कार वितरण, बच्चों में खुशी का माहौल
मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो,

 महराजगंज।जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोखरभिन्डा स्थित  जेपी ओझा इंटरमीडिएट कॉलेज मेंअंकपत्र एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के उपरांत सभी के बीच मिष्ठान वितरण भी किया गया, जिससे खुशी का वातावरण और भी बढ़ गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज गिरी ने बताया कि विद्यालय वर्ष 1978 से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों से शिक्षा दी जाती है तथा किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता। छात्र अपनी रुचि के अनुसार किसी भी माध्यम का चयन कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगे भी मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ