🔴 घरेलू गैस की कालाबाजारी का वीडियो वायरल, प्रशासन सख्त — दो सदस्यीय जांच टीम गठित
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 8 स्थित पंडित राजमंगल पांडेय नगर (लक्ष्मीपुर) में घरेलू एलपीजी गैस की कथित कालाबाजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने मामले का संज्ञान लेते हुए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम में नायब तहसीलदार कसया संदीप कुमार और पूर्ति निरीक्षक कसया विजय पाल को शामिल किया गया है। यह टीम 72 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। वायरल वीडियो में एक मकान की गैलरी में करीब एक दर्जन घरेलू गैस सिलेंडर रखे दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक युवक द्वारा कथित रूप से घरेलू एलपीजी की अवैध बिक्री की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन्हीं सिलेंडरों को होटल संचालकों व अन्य उपयोगकर्ताओं को अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था।
रिहायशी इलाके में बिना सुरक्षा मानकों के इतने सिलेंडरों का भंडारण स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा माना जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।एसडीएम कसया ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर: के.एन.राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR