टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत सुरजीत सिंह को महराजगंज का नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) नियुक्त किया गया है। वह कानपुर नगर से स्थानांतरित होकर महराजगंज पहुंचे हैं और जिले की बेसिक शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
शिक्षा विभाग में उनके आगमन से विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।नवनियुक्त बीएसए सुरजीत सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी हैं। नई जिम्मेदारी के लिए सुरजीत सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR