अनिल कुमार सिंह कुशीनगर के नये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो।
कुशीनगर, । उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अनिल कुमार सिंह को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), कुशीनगर के पद पर तैनात किया है।

शासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार श्री अनिल कुमार सिंह वर्तमान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), देवरिया में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। उन्हें तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर कुशीनगर का  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आदेश में संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। यह आदेश उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा जारी किया गया है।

शिक्षा विभाग में हुए इस बदलाव को जिले की बेसिक शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए बीएसए के कार्यभार संभालने के बाद जिले में चल रही शैक्षिक योजनाओं, विद्यालय संचालन तथा शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।

रिपोर्टर: अजयकुमार त्रिपाठी

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ