अब टिकट लेकर चलेंगे स्पेयर लोको पायलट व गार्ड
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो, गोरखपुर।
गोरखपुर मंडल में जारी नए निर्देश के अनुसार अब स्पेयर लोको पायलट एवं गार्ड (ट्रेन मैनेजर) को एसी कोच में यात्रा करने के लिए आरक्षित टिकट लेना होगा या संबंधित कोच कंडक्टर से अनुमति प्राप्त करनी होगी। बिना टिकट अथवा अनुमति के वातानुकूलित कोच में यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
रेल प्रशासन के अनुसार यात्रियों की बढ़ती शिकायतों एवं जन-परिवाद को देखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है। अधिकारियों का कहना है कि एसी कोच में अनधिकृत यात्रा की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।वहीं रनिंग स्टाफ एवं रेलवे मजदूर यूनियन ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था कर्मचारियों के लिए असुविधाजनक साबित होगी।
यूनियन के अनुसार रनिंग स्टाफ कई बार ड्यूटी के दौरान अचानक स्पेयर हो जाते हैं, ऐसी स्थिति में तत्काल कंफर्म आरक्षित टिकट प्राप्त करना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि लंबे सफर और ड्यूटी के दौरान पर्याप्त विश्राम की आवश्यकता को देखते हुए रेलवे प्रशासन को रनिंग स्टाफ के लिए अलग एवं व्यावहारिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR