सचिव ने वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

सचिव ने वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों | 

देवरिया।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एसडी), देवरिया श्रीमती अर्चना द्वारा पूरवा मेहड़ा स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं हितों के संरक्षण के लिए विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव समाज की अमूल्य धरोहर है तथा उनके अनुभवों से प्रेरणा लेकर जीवन में प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।

श्रीमती अर्चना ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनके खान-पान, स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित वृद्धजनों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम के शयन कक्ष, भोजनालय एवं परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका एवं भोजन मेन्यू कार्ड का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वृद्धाश्रम में साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा वरिष्ठ नागरिकों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर श्री सुभाष दूबे, सावित्री, धूरपति, सिद्धू, शकुंतला, श्रीकृष्ण, राजकुमारी, कबरूनिशा, फुला, कैलाशी देवी, विमला देवी, मालती देवी, रामस्नेही, कलमी सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं वृद्धाश्रम के व्यवस्थापक सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।



रिपोर्टर: ब्यूरों

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ