पीड़िताओं की सुरक्षा एवं अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित हो : सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों |
देवरिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एसडी), देवरिया श्रीमती अर्चना द्वारा वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने कहा कि पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहना चाहिए।
उन्होंने केंद्र पर उपस्थित पीड़ित महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उन्हें उनके विधिक अधिकारों, उपलब्ध सहायता सेवाओं तथा न्याय प्राप्ति के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने वन स्टॉप सेंटर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा आमजन को विधिक रूप से जागरूक करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक नीतु भारती को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया को संदर्भित किया जाए, ताकि उन्हें समयबद्ध एवं प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
सचिव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा पात्र व्यक्तियों को इसका अधिकाधिक लाभ मिलना चाहिए।
रिपोर्टर: ब्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR