दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल,

दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल,

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों |

कुशीनगर |
कुशीनगर जिले के कसया थानाक्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट की इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के बीच अवैध पटाखा कारोबार से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मामला कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राजा पाटीदार के समीप का है, जहां किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
बताया जा रहा है कि घायलों में दो लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है |

इसी बीच इलाके में अवैध पटाखा कारोबार से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखों का कारोबार होते दिखाई देने की चर्चा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पक्ष ने कसया थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और मारपीट की घटना में आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है।


रिपोर्टर: के. एन. राय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ