घुघली ब्लॉक सभागार में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य कार्यक्रम, पत्रकारों का हुआ सम्मान

घुघली ब्लॉक सभागार में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य कार्यक्रम, पत्रकारों का हुआ सम्मान


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों |
महराजगंज ।घुघली ब्लॉक सभागार में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर घुघली मीडिया ग्रुप के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. मृगेंद्र बहादुर सिंह द्वारा किया गया तथा अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, बीडीओ राहुल सागर, पूर्व अध्यक्ष घुघली सुरेश कुमार रुंगटा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजाराम गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इस्तखार खान ‘टुनटुन’, बसंतपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह तथा थानाध्यक्ष सूरज कुमार शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनकी निष्पक्ष लेखनी लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने पत्रकारों से सत्य एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की आवाज उठाना पत्रकारों की जिम्मेदारी है।

बीडीओ राहुल सागर ने अपने संबोधन में कहा कि विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता से समाज में जागरूकता आती है और प्रशासन को भी सही दिशा मिलती है। उन्होंने पत्रकारों के योगदान की सराहना की।
जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। उन्होंने कहा क



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ