देवरिया में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो।
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में नामांकन, पठन-पाठन, साफ-सफाई, छात्रावास व्यवस्थाओं एवं छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं छात्रावास का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की स्थिति देखी तथा छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन एवं राशन की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि छात्राओं को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को बेहतर भोजन, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर: व्यूरो।
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

.jpeg)

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR