भाजपा प्रशिक्षण अभियान के समापन सत्र में “देश के समक्ष चुनौतियां और नैरेटिव” पर मंथन


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । चेहरी स्थित आई टी एम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के दूसरे दिन समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया के पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने “देश के समक्ष चुनौतियां और नैरेटिव” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत तेजी से वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है, लेकिन इसके साथ ही देश को वैचारिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कुछ शक्तियां देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे समाज के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों को सही तथ्यों के साथ जनता तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर मजबूत पहचान बना रहा है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डॉ. त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और भ्रामक नैरेटिव का तथ्यात्मक जवाब देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।
प्रशिक्षण अभियान में कुल 11 सत्र आयोजित हुए। तृतीय सत्र में संतराज यादव ने “विचारक अधिष्ठान” विषय पर विचार रखे। चतुर्थ सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं स्थायी कार्यक्रमों पर चर्चा की। पंचम सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जनप्रतिनी व तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ