जनगणना कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता पर जोर
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जनगणना कार्यों को सुचारू, सरल एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत प्रगणक एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे मकान गणना कार्यों की नियमित प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करें। जिन क्षेत्रों में कार्य की गति धीमी पाई जाएगी, वहां विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान कर कार्य में तेजी लाई जाए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी लगातार चार्ज अधिकारियों के संपर्क में रहकर बेहतर कार्य रणनीति तैयार करें, ताकि जनपद को जनगणना कार्यों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हो सके। साथ ही जनगणना कार्य में लगे कर्मियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराने हेतु जनपद के सभी पेट्रोल पंपों को निर्देश जारी किए जाएं, जिससे कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
रिपोर्टर: व्यूरो।
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR