जन सुनवाई पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु तहसीलवार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

 जन सुनवाई पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु तहसीलवार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर।जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जन सुनवाई पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए जनपद में तहसीलवार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए लेखपालों तथा ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान पोर्टल संचालन, शिकायत पंजीकरण, फॉरवर्डिंग, रिपोर्टिंग, डिजिटल अभिलेखीकरण एवं ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पडरौना तहसील में 8 व 9 मई, कसया में 11 व 12 मई, तमकुहीराज में 14 व 15 मई, हाटा/कप्तानगंज में 18 व 19 मई तथा खड्डा में 21 व 22 मई को प्रशिक्षण आयोजित होगा। आवश्यकता पड़ने पर 25 व 26 मई को अतिरिक्त प्रशिक्षण भी कराया जाएगा। सभी प्रशिक्षण सत्र पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आयोजित होंगे।

जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि इस पहल से जन शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा आमजन को त्वरित राहत मिल सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ