हनुमान जी की कुटी पर 17 मई से श्रीमद्भागवत कथा एवं रामकथा का भव्य आयोजन

 हनुमान जी की कुटी पर 17 मई से श्रीमद्भागवत कथा एवं रामकथा का भव्य आयोजन


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो, बरहज, देवरिया।

नगर के वार्ड केवटलिया स्थित हनुमान जी की कुटी में 17 मई से श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का समापन 24 मई को होगा। इसके उपरांत 25 मई से श्रीराम कथा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

हनुमान मंदिर के पुजारी केशरी दास ने बताया कि पूरे कार्यक्रम का समापन श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में सम्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि धरती श्रद्धालुओं की भक्ति के बल पर ही टिकी हुई है। सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें तथा पुण्य लाभ प्राप्त करें।

उन्होंने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर परिसर में पंडाल, पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है।

वहीं पुजारी केशरी दास ने मंदिर की जर्जर बाउंड्रीवाल को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मंदिर की दक्षिणी दीवार कई स्थानों पर फट चुकी है और कभी भी गिर सकती है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने नगर के श्रद्धालुओं एवं शासन-प्रशासन से मांग की है कि भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर की बाउंड्रीवाल की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ