एक माह से अधिक समय से लापता युवती का नहीं लगा सुराग
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो, हाटा, कुशीनगर।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती के लापता होने के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। युवती के परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार सिंहपुर गांव निवासी अनुपम सिंह, पुत्री रामकेवल सिंह, बीते 3 अप्रैल 2026 को अचानक घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।बताया जा रहा है कि लापता युवती की उम्र लगभग 18 वर्ष, रंग गोरा तथा लंबाई करीब पांच फुट है। परिजन एवं पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को युवती के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 7081712816 अथवा हाटा कोतवाली के दूरभाष नंबर 9454403807 एवं 9554401422 पर सूचना दें, ताकि युवती को सकुशल खोजा जा सके।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR