सीडीओ की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण, गंगा एवं आर्द्रभूमि समितियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो, कुशीनगर।
मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट
सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि राजस्व विभाग द्वारा जियो टैगिंग का कार्य अभी पूर्ण नहीं किया गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि 18 मई 2026 तक जियो टैगिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए।
बैठक में शासनादेश 27 जनवरी 2026 के क्रम में वर्ष 2026-27 हेतु जनपद कुशीनगर को आवंटित 39 लाख 29 हजार 187 पौधरोपण लक्ष्य की भी समीक्षा की गई। इसमें वन विभाग को 14 लाख तथा अन्य विभागों को 25 लाख 29 हजार 187 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसके अतिरिक्त जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में ग्रीन चौपाल संचालन, जैव विविधता समिति गठन, जैव विविधता रजिस्टर तैयार करने, आर्द्रभूमि की प्रारंभिक अधिसूचना के प्रकाशन तथा बांसी नदी पुनरोद्धार कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR