शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, गौ-रक्षार्थ यात्रा के तहत करेंगे पूजन

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, 4 मई को आएंगे चितहा  

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 

पडरौना,कुशीनगर । जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 4 मई को विशुनपुरा विकास खंड के ग्राम सभा चितहा पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा के अनुसार, शंकराचार्य अपनी 81 दिवसीय ‘गाविष्ठि’ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के तहत सुबह करीब 10 बजे चितहा पहुंचेंगे। यहां वे चउरा बाबा देव स्थल पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन करेंगे।

इसके साथ ही गौ पूजन कर गौ हत्या पर रोक लगाने की अपील करेंगे। अपने संबोधन में वे सनातन धर्म, गौ संरक्षण और धार्मिक मूल्यों को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति तैयारियों में जुटी है, जबकि सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के बाद शंकराचार्य अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ