घुघली में सड़क पर गुंडई! नाबालिग ने मोबाइल पर चढ़ाई बाइक

घुघली में सड़क पर गुंडई! नाबालिग ने मोबाइल पर चढ़ाई बाइक,

नियमों की खुलेआम धज्जियां—कहां है सड़क सुरक्षा?*

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज ।जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में कानून और सड़क सुरक्षा की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामपुर मोड़ निवासी रंजीत सोमवार को स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी उनका मोबाइल सड़क पर गिर गया। उन्होंने जैसे ही पीछे से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, सामने आई हैरान करने वाली तस्वीर।

आरोप है कि बाइक चला रहा नाबालिग युवक रुका तो दूर, उसने मोबाइल पर ही बाइक चढ़ा दी और मौके से निकलने की कोशिश करने लगा। यह हरकत न सिर्फ लापरवाही बल्कि सीधी-सीधी गुंडई मानी जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार को रोक लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि बाइक पर नाबालिग अपनी मां और बहन के साथ सवार था।


सबसे बड़ा सवाल—जब नाबालिग सड़कों पर खुलेआम बाइक दौड़ा रहे हैं, तो जिम्मेदार कौन? यह घटना सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने और प्रशासनिक ढिलाई की पोल खोलती है। अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो बड़ा हादसा होना तय है।

पीड़ित रंजीत ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और घुघली थाने में लिखित तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस इस खुलेआम कानून तोड़ने वाले मामले में क्या कदम उठाती है, या फिर यह भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ