महाराजगंज: खराब मौसम में भी हाई रहा भाजपाइयों का उत्साह, जीत पर बरसी ‘इंद्र देव’ की कृपा
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महाराजगंज।4 मई। खराब मौसम और बारिश के बावजूद भारतीय जन
ता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। पश्चिम बंगाल और असम सहित विभिन्न राज्यों में हुए आम चुनावों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन और प्रचंड जीत के बाद जनपद में जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिठाइयां बांटीं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
खासतौर पर पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता और असम में दोबारा बहुमत हासिल करने से कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया। बारिश के बीच भी जश्न का सिलसिला जारी रहा, जिसे कार्यकर्ताओं ने ‘इंद्र देव’ का आशीर्वाद बताया।
इस मौके पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह स्थिर और मजबूत सरकार चाहती है। पश्चिम बंगाल की सफलता कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है, वहीं असम में पुनः बहुमत विकास और सुशासन की जीत है।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा की यह ऐतिहासिक विजय संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में कार्य किया है, जिसका परिणाम पूरे देश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी ऊर्जा के साथ आगे भी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास का प्रतीक है। भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जाए इस उपलक्ष्य में सैकड़ो की संख्या में लोग उपथित रहे।
.jpeg)

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR