टाइम्स ऑफ महमजगंज ब्यूरों महराजगंज । जनपद में भीषण बढ़ती गर्मी और उमस से जहां लोग परेशान हैं, वहीं वन्यजीव भी ठंडी और सुरक्षित जगहों की तलाश में नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा नजारा महाराजगंज के लक्ष्मीपुर वन रेंज क्षेत्र में देखने को मिला, जहां एक तेंदुआ गर्मी से राहत पाने के लिए लगभग 40फीट ऊंचे पेड़ की टहनी पर आराम करता दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में तेंदुआ पेड़ की ऊंची टहनी पर आराम से लेटा नजर आ रहा है। तेंदुए के भारी वजन के कारण टहनी ऊपर-नीचे होती दिखाई दे रही है। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए और कई युवकों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो और रील बनानी शुरू कर दी।
वीडियो में कुछ युवक तेंदुए के काफी करीब जाकर उसकी तस्वीरें और रील बनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि तेंदुआ शांत रहा और पेड़ से नीचे नहीं उतरा। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी जंगली जानवर को उकसाने या उसके करीब जाने की कोशिश न करें।वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान जंगली जानवर अक्सर छायादार और ठंडी जगहों की तलाश में आबादी वाले इलाकों के आसपास भी पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और वन्यजीवों की सुरक्षा का ध्यान रखने की जरूरत है।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR