गड़हिया पाठक में शोक संवेदना: दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने विधायक पी.एन. पाठक के पिता को दी श्रद्धांजलि
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कसया।
कुशीनगर जनपद के गड़हिया पाठक गांव में शुक्रवार को उस समय भावुक माहौल देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री—केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक—कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक के पैतृक आवास पहुंचे।
दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने विधायक के दिवंगत पिता स्व. लालाबाबू पाठक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जिससे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ जनसहभागिता का भी दृश्य देखने को मिला।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR