भिटौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

भिटौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज । जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिटौली पेट्रोल पंप के पास परतावल की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान अगया मनियरा बारी निवासी धर्मवीर प्रसाद (लगभग 35 वर्ष), पुत्र छेदी प्रसाद के रूप में हुई है। उनके परिवार में पत्नी प्रमिला (30 वर्ष) और 14 वर्षीय पुत्र कुंदन हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही भिटौली चौकी इंचार्ज यदुवीर यादव और थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (नंबर: UP 61 T 2672) को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ