ई-रिक्शा पलटने से टला बड़ा हादसा, चालक बाल-बाल बचा

 ई-रिक्शा पलटने से टला बड़ा हादसा, चालक बाल-बाल बचा

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज। निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एक ई-रिक्शा चालक ने सामने आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा चालक राकेश कुमार सामान्य रूप से वाहन चला रहे थे। तभी अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ई-रिक्शा मोड़ दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को ई-रिक्शा से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से राकेश कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई।

सूचना मिलने पर निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि ई-रिक्शा के गड्ढे में पलटने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच के बाद स्थिति सामान्य पाई गई और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ