चलते डीसीएम से गिरकर युवक की मौत, चालक फरार
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक काम पर जाने के दौरान चलते डीसीएम से गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह 11 मई 2026 को सुबह करीब 10:45 बजे सूचना मिली कि शिकारपुर से सिंदुरिया जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति डीसीएम से गिर गया है। सूचना पर उपनिरीक्षक संजय कुशवाहा एवं उपनिरीक्षक हरि प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल बल्लोखास पहुंचे।
जांच में पता चला कि मृतक की पहचान राजेश यादव (30) पुत्र स्वर्गीय मोहित यादव निवासी सेमरा राजा थाना भिटौली के रूप में हुई है। वह डीसीएम पर बैठकर काम करने जा रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर चलते वाहन से सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने फौती सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR