चकमार्ग की 530 वर्गमीटर सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो |जानकारी के अनुसार गांव के चकमार्ग गाटा संख्या-225 रकबा 530 वर्गमीटर भूमि पर ममता, जयप्रकाश, कामोद, प्रमोद, श्याम कृष्ण, हरीलाल समेत अन्य लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया। कार्रवाई के दौरान कुछ देर तक नोकझोंक की स्थिति भी बनी रही।
उप जिलाधिकारी कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि जनपद में इस समय चकमार्गों की पैमाइश एवं अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी समीक्षा प्रतिदिन जिलाधिकारी द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि चकमार्गों की पैमाइश कर सूची नगर पालिका एवं ब्लॉकों को भेज दी गई है, ताकि बरसात से पहले मिट्टी भराई और मरम्मत का कार्य कराया जा सके।
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो |
जानकारी के अनुसार गांव के चकमार्ग गाटा संख्या-225 रकबा 530 वर्गमीटर भूमि पर ममता, जयप्रकाश, कामोद, प्रमोद, श्याम कृष्ण, हरीलाल समेत अन्य लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया। कार्रवाई के दौरान कुछ देर तक नोकझोंक की स्थिति भी बनी रही।
उप जिलाधिकारी कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि जनपद में इस समय चकमार्गों की पैमाइश एवं अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी समीक्षा प्रतिदिन जिलाधिकारी द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि चकमार्गों की पैमाइश कर सूची नगर पालिका एवं ब्लॉकों को भेज दी गई है, ताकि बरसात से पहले मिट्टी भराई और मरम्मत का कार्य कराया जा सके।
रिपोर्टर: के. एन. राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR