जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का तबादला, एक वर्ष का कार्यकाल बना मिसाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का स्थानांतरण फिरोजाबाद जनपद में हो गया है। उनके स्थानांतरण के साथ ही उनके एक वर्ष के कार्यकाल की चर्चा आमजन में तेजी से हो रही है। लोग उनके कार्यकाल को प्रशासनिक नवाचार, जनसरोकार और विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए याद कर रहे हैं।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में बी-पैक्स महासदस्यता अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिली। इस अभियान के तहत 1.30 लाख से अधिक सदस्य बनाए गए और सहकारी समितियों को 2.20 करोड़ रुपये की अंश पूंजी प्राप्त हुई। इस उपलब्धि के साथ महराजगंज प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। इससे न केवल समितियों का व्यापार बढ़ा, बल्कि रबी सत्र में किसानों को खाद की समस्या से भी राहत मिली। साथ ही लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी 34 सहकारी समितियों को पुनः सक्रिय कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी गई।
जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी की कार्यशैली विशेष रूप से सराही गई। उन्होंने जनता दर्शन को सभी के लिए सुलभ बनाया और अधिकारियों की सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू किया। इससे आम लोगों को अपनी समस्याएं रखने का बेहतर मंच मिला और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हुआ। जिलाधिकारी स्वयं भी वर्चुअल माध्यम से लोगों से संवाद कर समस्याएं सुनते रहे।
ग्राम स्तर पर प्रशासन को मजबूत करने के लिए ग्राम चौपालों को पुनः प्रभावी बनाया गया। सदर से लेकर सोहागीबरवा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में चौपाल लगाकर अधिकारियों के साथ गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान सुनिश्चित किए।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ‘विरासत वृक्ष अभियान’ एक अभिनव पहल रही ।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR