महराजगंज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधायक प्रेम सागर पटेल की पत्नी को दी श्रद्धांजलि
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को महराजगंज पहुंचे, जहां उन्होंने सिसवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल की दिवंगत पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने विधायक और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बताया जा रहा है कि विधायक प्रेम सागर पटेल की पत्नी का निधन 23 अप्रैल को हुआ था, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। मुख्यमंत्री ने पहले ही संवेदना व्यक्त की थी और आज व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा।


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR