पुरैना-निचलौल मार्ग पर आबकारी टीम की छापेमारी, संदिग्ध कार से अवैध शराब बरामद

पुरैना-निचलौल मार्ग पर आबकारी टीम की छापेमारी, संदिग्ध कार से अवैध शराब बरामद

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज । जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने पुरैना-निचलौल मार्ग पर छापेमारी कर एक संदिग्ध कार से अवैध शराब बरामद की। यह कार्रवाई पुरैना खंडी चौरा के पास की गई, जहां टीम ने यूपी-16 नंबर की एक नीली कार को रोककर करीब आधे घंटे तक सघन जांच की।


बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिससे क्षेत्र में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए।

हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि पूरे मामले में विभाग की ओर से जल्द ही आधिकारिक प्रेस नोट जारी किया जाएगा।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। आबकारी अधिकारी अतुल चंद्र द्विवेदी ने केवल इतना बताया कि अवैध शराब बरामद हुई है और मामले की जांच जारी है।

छापेमारी के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग विभाग की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ