न्यायालय ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई सजा-ए-उम्रकैद,
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत कुशीनगर पुलिस को बड़ी सफलता
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो,
कुशीनगर।जनपद कुशीनगर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कसया में दर्ज दुष्कर्म, मारपीट एवं एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मुकदमे में प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने दोषी अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं 56,500 रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कसया पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 50/2019 धारा 376, 323, 354 भादवि तथा 3(2)(v), 3(1)(ब)(1) एससी/एसटी एक्ट के मामले में स्थानीय पुलिस, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष द्वारा लगातार प्रभावी पैरवी की गई।
विशेष एससी/एसटी एक्ट कोर्ट पडरौना, कुशीनगर ने बुधवार 13 मई 2026 को अभियुक्त रामनाथ पटेल पुत्र भुटेली पटेल निवासी नादह थाना कसया जनपद कुशीनगर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं 56,500 रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई।
अभियुक्त को सजा दिलाने में विवेचक क्षेत्राधिकारी रामदास प्रसाद, एडीजीसी महेन्द्र प्रताप गोविंद राव, प्रभारी निरीक्षक कसया आशुतोष सिंह तथा पैरोकार कांस्टेबल विजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कुशीनगर पुलिस के अनुसार “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गंभीर अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई एवं मजबूत पैरवी की जा रही है, जिससे अपराधियों में कानून का भय बना रहे।
इस खबर को दूसरों के साथ भी शेयर करें:

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR