चेनमैनों की लेखपाल पद पर पदोन्नति, तैनाती आदेश जारी
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर।राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद कुशीनगर में कार्यरत चेनमैनों की लेखपाल पद पर पदोन्नति कर दी गई है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश लेखपाल सेवा नियमावली-2006 (संशोधित) के अंतर्गत गठित चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन समिति ने 12 मार्च 2026 को चेनमैनों की पदोन्नति के लिए संस्तुति दी थी, जिसे जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा 23 अप्रैल 2026 को अनुमोदित कर दिया गया। इसके बाद पदोन्नति एवं तैनाती संबंधी आदेश जारी किए गए।जारी सूची के अनुसार साबिर अली को तहसील तमकुहीराज, निसार अहमद व दयानंद शर्मा को तहसील कसया, कमलेश श्रीवास्तव, राजेश प्रसाद, अनिल कुमार व जयप्रकाश कुशवाहा को तहसील तमकुहीराज तथा हिफाजत खान को तहसील पडरौना में तैनाती दी गई है।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए पदोन्नत कर्मियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण कराया जाए।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR