सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में पीएन पब्लिक एकेडमी का शत-प्रतिशत परिणाम, अर्पिता प्रथम
विद्यालय की मेधावी छात्रा अर्पिता कुशवाहा ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं फलक हिसाब खान ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा शुभम मिश्रा ने 85.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसके अलावा विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। इनमें सोनी कुमारी ने 82.2 प्रतिशत, मोहम्मद शादाब ने 79 प्रतिशत, पीयूष ने 77.4 प्रतिशत, अर्पित राव ने 77.2 प्रतिशत, कार्तिकेय शुक्ला ने 75.6 प्रतिशत, सौम्या शुक्ला ने 75.2 प्रतिशत, मोहम्मद अरमान ने 74.6 प्रतिशत तथा पीयूष राज ने 73.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। सफल छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन के कारण उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है।
विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रीतेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि सच्चे मन से किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR